फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने को नई नीति-राममूर्ति

Fri, 26 Dec 2014 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दुग्ध विकास राज्य मंत्री ने यहां कहा कि  दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नई नीति लागू की गई है। वे शुक्रवार को फर्रुखाबाद महोत्सव में भाग लेने आए थे। इससे पहले उन्होंने फर्रुखाबाद महोत्सव समिति के अध्यक्ष के घर में बने ऐतिहासिक संग्रहालय का अवलोकन किया।
विज्ञापन


पटेल पार्क में आयोजित महोत्सव में भाग लेने से पहले दुग्ध विकास राज्य मंत्री राममूर्ति वर्मा ने अध्यक्ष डा. रामकृष्ण राजपूत के आवास पर बने ऐतिहासिक संग्रहालय का जायजा लिया। इसके बाद मंत्री पटेल पार्क पहुंचे और यहां स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

फर्रुखाबाद महोत्सव में मुख्य अतिथि वर्मा ने कहा कि बसपा सरकार में दुग्ध व्यवसाय घाटे में था। सपा सरकार में ये फायदे में चल रहा है। घाटे की काफी भरपाई की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए पराग डेयरियों को मॉडल बनाने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद महोत्सव को यहां के रहने वाले लोग और ऊंचाइयों तक ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने  कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा किसानों के हित में कोई कार्य नहीं कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें