फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: झोपड़ी में आग लगने से गृहस्थी का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। संदिग्ध परिस्थितियों में झोपड़ी में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। धुआं निकलता देख दौड़े लोगों ने झोपड़ी से महिला व बच्चे को निकाला। बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कतरौली पट्टी निवासी केशराम कानपुर- फतेहगढ़ मुख्य मार्ग के किनारे पंचायत घर के पास खेत में झोपड़ी डालकर रहता है। गुरुवार सुबह वह रजीपुर स्थित दुकान पर सिलाई का काम करने गया था।
झोपड़ी में पत्नी मिथलेश, पुत्र कन्हैया, कृष्णा, रोशनी व शत्रुघ्न थे। दोपहर करीब 12:45 बजे संदिग्ध हालात में झोपड़ी में आग लग गई। धुआं उठता देख पास में मौजूद लोग भाग कर पहुंचे। झोपड़ी में मौजूद बच्चों और महिला को बाहर निकाला। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

आनन फानन में ग्रामीणों ने बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आने से गेहूं, घरेलू सामान व 25 हजार रुपये आदि जलकर राख हो गए। पुलिस व लेखपाल ने पहुंचकर घटना के बारे में पूछताछ की। केशराम ने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें