राजकीय पालीटेक्निक की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्घाटन शुक्रवार
को धूमधाम से हुआ। समापन पर शनिवार को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। प्रतियोगिताओं
का उद्घाटन जिला उद्योग केंद्र प्रबंधक जय सिंह ने मां वागीश्वरी के चित्र
पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और
स्वागत गीत प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि के ध्वजारोहण के बाद छात्र छात्राओं
ने मार्च पास्ट किया। गत वर्ष के चैंपियन नफीस खां ने मशाल लेकर मैदान का
चक्कर लगाया।
लंबी कूद में नफीस हुसैन प्रथम, पुष्पेंद्र द्वितीय, संदीप
मौर्या तृतीय रहे। शाट पुट में शुभम शुक्ला, सत्यजीत यादव, राजीव यादव,
800 मीटर दौड़ में पुष्पेंद्र, अमित, विपिन कुमार, डिस्कस थ्रो में नफीस
खां, अरुण कुमार, सत्यजीत यादव, बैडमिंटन में नवनीत कटियार व आशीष प्रताप
क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
छात्रा वर्ग की शाट पुट
प्रतियोगिता में नेहा गंगवार ने पहला, केदारवती ने दूसरा तथा नीरू यादव ने
तीसरा स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ में नैना प्रथम, आरती द्वितीय तथा पूनम
तृतीय रहीं। डिस्कस थ्रो में केदारवती प्रथम, नैना द्वितीय तथा नेहा तृतीय
रहीं।
लंबी कूद में नीरू यादव को पहला आरती को दूसरा तथा श्वेता को तीसरा
स्थान मिला। बैडमिंटन में राप्ती सागर ने नीरा यादव को हराकर प्रतियोगिता
जीती। मुख्य अतिथि जय सिंह ने कहा कि मन से कार्य करने से कभी असफलता नहीं
मिलती। इस मौके पर क्रीडा प्रभारी आर के गुप्ता, अमर सिंह पाल, मीडिया
प्रभारी अजय यादव, बीके राठौर, विदित सिंह, आदित्य कटियार, शालिनी पांडेय
आदि मौजूद रहीं मीडिया प्रभारी ने बताया कि शनिवार को प्रतियोगिता का समापन
होगा।