फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लापरवाही में तत्कालीन एसओ और विवेचक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अपहरण के बाद ओमवीर की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्कालीन थानाध्यक्ष मोनू शाक्या व विवेचक रवि सोलंकी को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ को दी गई है।
विज्ञापन

ओमवीर के गायब होने के बाद से ही तत्कालीन थानाध्यक्ष मोनू शाक्या व प्राथमिकी के विवेचक रवि सोलंकी ने लापरवाही बरती। उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसी का नतीजा है कि शव बरामद करने में पुलिस को आठ माह का समय लग गया। शव मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की। अमृतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कुछ माह पूर्व दुष्कर्म के आरोप में तहरीर दी थी। तत्कालीन थानाध्यक्ष मोनू शाक्या ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी। इस पर महिला हाईकोर्ट चली गई थी। हाईकोर्ट ने तत्कालीन थानाध्यक्ष को तलब कर लिया था। इसके बाद उन्होंने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की थी। इस लापरवाही के कारण ही उन्हें 24 फरवरी को अमृतपुर थाने से हटाकर महिला थाने की जिम्मेदारी दी गई थी। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि मामले में लापरवाही करने वाली तत्कालीन थानाध्यक्ष मोनू शाक्या व विवेचक रवि सोलंकी को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें