फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म में मारपीट की एनसीआर दर्ज करने का आरोप

विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मिथलेश अग्रवाल। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बुधवार को महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई की। इसमें शिकायत की गई कि किशोरी से दुष्कर्म के मामले को पुलिस ने मारपीट की एनसीआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन

एक वर्ष से पीड़िता अपने परिजनों के साथ न्याय के लिए भटक रही है। इस पर आयोग की सदस्य ने कायमगंज कोतवाल को एफआईआर दर्ज करने का आदेश देते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
कोरोना महामारी के चलते करीब एक वर्ष बाद राज्य महिला आयोग की ओर से बुधवार को महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई हुई। आयोग की सदस्य मिथलेश अग्रवाल 11.45 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचीं। वहां कमालगंज क्षेत्र के गांव समाउद्दीन निवासी रेखा पत्नी राजू ने मुख्यमंत्री आवास मांगा, तो कुटरा कालोनी निवासी रेनू बाला ने दहेज उत्पीड़न की शिकायत की।
विज्ञापन

इसी बीच कायमगंज क्षेत्र के दंपति 16 वर्षीय बेटी के साथ पहुंचे और रोने लगे। कहा कि एक वर्ष पूर्व गांव के ही युवकों ने बेटी से मारपीट और दुष्कर्म किया। पुलिस ने मारपीट की एनसीआर दर्ज कर मामले को टाल दिया। आरोपी खुले घूम रहे हैं। इस पर मिथलेश अग्रवाल ने सीओ को बुलाया।
साथ ही कायमगंज कोतवाल को फोन कर एफआईआर दर्ज करने और एक वर्ष से कार्रवाई न करने पर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा। इसके अलावा घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, भूमि कब्जाने समेत कुल 32 शिकायतें दर्ज की गईं। कुछ लोग तो रजिस्टर में बिना दर्ज कराए पीड़िता को लेकर सीधे मिले।
फरियादी महिलाएं बाहर जमीन पर बैठी रहीं। सुनवाई के दौरान प्रोवेशन अधिकारी भारत प्रसाद, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव लोचन मिश्र, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष संजीव गंगवार, रूबी, निर्मला आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
गंगा सेवा समिति फतेहगढ़ की संरक्षक राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ.मिथलेश अग्रवाल का कचहरी तिराहे पर समिति की महिलाओं व पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान आयोग की सदस्य ने कहा कि शासन ने महिलाओं की सेवा करने का जो उन्हें अवसर दिया वह उनके लिए गौरव की बात है।
उन्होंने वंचित, शोषित व पीड़ित महिलाओं को सहयोग व न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान मीना सिंह एडवोकेट, बेबी मिश्रा, आरती मिश्रा, मोना देवी, आशीष मिश्रा, पं. सत्यनारायण मिश्रा आदि गंगा सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें