फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशानेबाजी में हुनर दिखा रहे एनसीसी कैडेट्स

Tue, 29 Dec 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। छावनी क्षेत्र स्थित 114 टीए बटालियन की रेंज पर एनसीसी कैडेट्स ने निशानेबाजी के जौहर दिखाए। प्रतियोगिताओं की टीम में जगह बनाने को कैडेट्स एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं।
विज्ञापन


25 दिसंबर से 3 जनवरी तक चलने वाले एनसीसी के प्रशिक्षण शिविर में 11 ग्रुपों के 650 कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। मंगलवार को कैंप कमांडर भुवनेश शर्मा ने निशानेबाजी के  प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया। कैंप कमांडर ने बताया कि नेशनल कैडेट कोर की ओर से वर्ष 2016 में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रथम वर्ष के कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण शिविर में अलीगढ़, बनारस-ए, बनारस बी, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, मेरठ, गोरखपुर, इलाहाबाद, बरेली और आगरा ग्रुप के कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्रुप से 55 कैडेट हिस्सा ले रहे हैं। मंगलवार को टीए बटालियन की 50 मीटर फायरिंग रेंज पर निशानेबाजी के प्रशिक्षण शिविर का कैंप कमांडर ने निरीक्षण किया। ग्रुप कमांडर ने निशानेबाजी का प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षक नायब सूबेदार नदीम, हवलदार घनश्याम, आरनरी कैप्टन रामनरेश से प्रशिक्षण के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन


ग्रुप कमांडर ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को फायरिंग के अलावा रिपब्लिक डे कैंप और थल सैनिक कैंप के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर में कैडेट ड्रिल, मैप रीड़िग, आप्शटिकल ट्रेनिंग, और बेस्ट कैडेट का प्रशिक्षण ले रहे हैं। ग्रुप कमांडर ने बताया कि शिविर में भाग ले रहे कैडेट्स के प्रदर्शन के आधार पर ग्रुप की टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें