फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नौ केंद्रों पर होगी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को होगी। परीक्षा के लिए नौ केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 2457 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य ने परीक्षा कराए जाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र दिया है। इसमें कहा कि प्रवेश परीक्षा में कायमगंज के सीपी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में 397, राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में 233, सूर्यकुमारी इंटर कॉलेज गंझना में 305 व महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में 234 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
इसके अलावा म्यूनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में 364, भारतीय इंटर कॉलेज मोहम्मदाबाद में 288, शक्ति सैनिक इंटर कॉलेज मौधा में 214, आरपी इंटर कॉलेज कमालगंज में 216 व फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज कमालगंज में 206 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों की 20 नवंबर को बैठक बुलाई गई है। परीक्षा की तैयारियों, व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें