फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: स्कूल गेट पर शिक्षकों का इंतजार कर लौटे नौनिहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की लेटलतीफी से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है।ब्लॉक कायमगंज क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय हमीरपुर मजरा जात देर से खोला गया। इसके चलते कई बच्चे घर लौट गए। खंड शिक्षाधिकारी ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि प्रधानाध्यापक अवकाश पर गए हैं। वैकल्पिक शिक्षक की तैनाती कर स्कूल खुलवाया जा रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को प्राथमिक विद्यालय हमीरपुर मजरा जात सुबह लगभग 10:30 बजे तक नहीं खुला था। बच्चे स्कूल के बाहर खड़े थे। कुछ देर बाद किसी ने स्कूल का मुख्य गेट खोल दिया। 10:40 बजे तक स्कूल में कोई शिक्षक मौजूद नहीं था। शिक्षकों के न आने पर कुछ बच्चे घर भी लौट गए। खंड शिक्षाधिकारी कायमगंज ओमप्रकाश पाल ने बताया कि विद्यालय में एकमात्र प्रधानाध्यापक प्रशांत की तैनाती है, जो अवकाश पर हैं। प्रधानाध्यापक के घर किसी का निधन हो गया है।
स्कूल खोले जाने के लिए वैकल्पिक रूप से शिक्षक उजैर जाहिद की ड्यूटी लगाई गई थी। स्कूल देर से खोले जाने के सवाल पर बीईओ ने फोन काट दिया। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी गौतम प्रसाद ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। देर से स्कूल खुला है तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। बीईओ से भी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें