फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। विद्यालय के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए एकलव्य योजना के तहत प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए जनपद के सभी विद्यालयों के खिलाड़ियों का विवरण मांगा गया है।

एकलव्य क्रीड़ा कोष खेल एवं खिलाड़ियों का प्रोत्साहन व संवर्धन के तहत बेसिक व माध्यमिक विद्यालय के ऐसे विद्यार्थी, जिन्होंने विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय स्तर स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाती है। इसके लिए खिलाड़ी ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम तीन में स्थान प्राप्त किया हो। अगर चौथे से छठे स्थान पर रहे हो तो भारतीय प्रशिक्षण में चयनित किए गए हो। इसे विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन




डाॅ. भीमराव राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान स्टेडियम अयोध्या के प्राचार्य ने बीएसए और डीआईओएस को पत्र जारी कर ऐसे सभी खिलाड़ियों का विवरण और आवेदन जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन


डीआईओएस बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि इस संबंध में सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर विवरण उपलब्ध कराने और खिलाड़ियों से आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें