दि जयपुरिया प्री स्कूल में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने रैंप पर कैटवाक कर जलवे बिखेरे। नरेंद्र मोदी, भगत सिंह और इंदिरा गांधी के स्वरूप में सजे बच्चे जब रैंप पर कैटवाक करने आए तो समूचा पंडाल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा।
दि जयपुरिया स्कूल में ऐसे बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के दौरान रैंप पर नरेंद्र मोदी के स्वरूप में अभिनव, जवाहर लाल नेहरू के स्वरूप में मौर्या द्विवेदी, इंदिरा गांधी के स्वरूप में अदिति, सुभाषचंद्र बोस के स्वरूप में आर्यवर्त, छोटी भीम के स्वरूप में अंश, जलपरी के स्वरूप में अस्मिता, स्नोव्हाइट के स्वरूप में सृष्टि, सुपरमैन के स्वरूप में आर्यन ने रैंप पर कैटवाक किया।
बच्चों का कैटवाक देख मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। इस दौरान बच्चों ने रैंप पर डॉयलाग भी बोले। कार्यक्रम का संचालन कोआर्डिनेटर निशा मिश्रा ने किया।
चेयरमैन सुशील कुशवाहा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका साधना झा, शिक्षिका प्रियंका दीक्षित, शिवानी दीक्षित, दृष्टि कपूर, अनुराधा सिंह, अंबिका, चित्रांश और अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे।