फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नायब तहसीलदार ने जूस पिलाकर आमरण अनशन कराया खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




फर्रुखाबाद। भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) का 10 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा आमरण अनशन जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। नायब तहसीलदार ने लोहिया अस्पताल में भर्ती अनशनकारी शिवदास त्यागी महाराज व पूरन राठौर को जूस पिलाया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग में पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने जेई पांचाल घाट को हटाने की मांग की।



जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोमवंशी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में शुरू हुआ धरना आमरण अनशन में तब्दील हो गया। अन्न-जल न लेने से शिवदास त्यागी महाराजा और पूरन राठौर की हालत बिगड़ गई। उनका लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसी दौरान जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। नेताओं ने सभी दस सूत्रीय मांगों पर विस्तार से बातचीत की।
विज्ञापन

डीएम ने हर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। एसई ने उपकेंद्र से हटाने और जांच का आश्वासन दिया। डीएम के निर्देश पर अस्पताल पहुंची नायब तहसीलदार मोनिका तिवारी ने हालचाल जाना। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत की। कहा कि उच्चाधिकारी समस्या समाधान के लिए तैयार हैं। इसके बाद दोनों अनशनकारियों को जूस पिलाकर आंंदोलन खत्म करवा दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोमवंशी ने बताया कि मुड़गांव में दोबारा पैमाइश कराने, जेई को हटाने, दर्ज मुकदमों को वापस करने समेत अन्य मांगों का समाधान करने का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें