संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। पैतृक मकान का फर्जीबाड़ा करके बैनामा कराने के मामले में आठ लोगों पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपियों ने पीड़ित की पत्नी व पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। घर में घुसने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
मोहम्मदाबाद थाने के गांव खिरिया मुकुंद निवासी अनार सिंह ने मऊदरवाजा थाने में किसानन नगला के श्याम सिंह, सुखेंद्र, ऋषि, गोपाल सिंह, राजकुमार, सुबोध सिंह, खिरिया मुकुंद के शिव बहादुर व बरारिख के विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। अनार सिंह ने कहा कि उनके परबाबा डंबर सिंह का पुश्तैनी मकान था। जिसमें उनके तीन पुत्रों का बराबर हिस्सा था। बाबा के निधन के बाद पिता उदयवीर सिंह, ताऊ कप्तान सिंह, नवरत्न व रामबाबू मकान में रह रहे थे।
छह मई 2023 को उस पर खड़े नीम के पेड़ से लकड़ी काटने उनका पुत्र गया, तो श्याम सिंह के पिता सुखेंद्र, ऋषि, शिव बहादुर मारपीट कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने फर्जीवाड़ा करके मकान का बैनामा करवा लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।