फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में नगला वीरबल व दुर्गा टीम रही विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग कबड्डी में नगला वीरबल और बालिका वर्ग में दुर्गा टीम विजेता रही। अन्य प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बबना रोड स्थित बाबू सिंह डिग्री कॉलेज के मैदान में खंड विकास अधिकारी गगनदीप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रशांत ने प्रथम, अभिषेक ने द्वितीय, आकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में अश्वनी प्रथम, प्रभात द्वितीय और शोभित तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में सूरज ने पहला, अंशुल ने दूसरा और योगेश ने तीसरा स्थान पाया।
लंबीकूद में नीलेश ने प्रथम, नागेंद्र ने द्वितीय, सुनील कुमार ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया। कबड्डी में खलवारा की टीम उपविजेता रही। वॉलीबाल में खलवारा की टीम विजेता और उम्मरपुर की उपविजेता रही।
विज्ञापन

बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में दीवांशी ने पहला, रुदाली ने दूसरा, वर्षा ने तीसरा स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ में रुदाली ने प्रथम, अमृता ने द्वितीय, मोनिका ने तृतीय स्थान हासिल किया।
400 मीटर दौड़ में वर्षा ने पहला, सुजाता ने दूसरा, मोहिनी ने तीसरा स्थान पाया। लंबी कूद में ऐश्वर्या ने पहले, सुजाता ने दूसरे, दिव्या ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया।
कबड्डी में शिल्पी टीम उपविजेता रही। वालीबॉल में शकुंतला देवी इंटर कॉलेज की टीम विजेता व यशोदा देवी इंटर कॉलेज उपविजेता रहा।
बाबू सिंह डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र यादव, यशोदादेवी बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुन्नीदेवी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनुराग सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। ताइक्वांडो चैंपियनशिप में
फोटो- 29
जिले को मिले 13 मेडल
लखनऊ के चौक स्टेडियम में तीन दिन चली प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। लखनऊ में तीन दिन हुई सेंटर जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने 13 पदकों पर कब्जा किया। इनके जिले में लौटने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्र ने सभी को सोमवार को सम्मानित किया।
लखऊन के चौक स्टेडियम में 19 से 21 अगस्त तक प्रतियोगिता हुई थी। इसमें प्रतिभाग करने जिले से ताइक्वांडो के कुल 27 खिलाड़ी कोच अजय प्रताप सिंह के साथ गए थे। इसमें खिलाड़ी आदित्य बाथम, रौनक कनौजिया, प्रज्ञा यादव, मुस्कान राजपूत ने रजत पदक हासिल किया। प्रियांशु चौहान, सागर दिवाकर, सिद्धी कुशवाहा, कुमारी मुस्कान, सेजल सिंह, सिमरन कनौजिया, देवेश यादव, सैनी दिवाकर, आदित्य राठौर ने कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें