फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4406 में से 2188 युवकों ने अग्निवीर बनने के लिए लगाई दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद बरेली के पंजीकृत 4406 में से 2188 युवकों ने सोमवार को राजपूत रेजिमेंट सेंटर के करियप्पा मैदान में दौड़ लगाई। सफल युवकों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए रोक लिया गया। बाकी को बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन

एआरओ बरेली के तहत 12 जिलों की राजपूत रेजिमेंट सेंटर फतेहगढ़ में 19 अगस्त से अग्निवीर भर्ती चल रही है। रविवार शाम को बरेली के युवक यहां पहुंच गए थे। रात में बरगदिया घाट पर पर एकत्र कर युवकों के आवेदन पत्र व अभिलेखों की जांच की गई। तड़के 3:30 बजे से 100-100 की टोली बनाकर युवाओं को करियप्पा मैदान के लिए रवाना किया गया।
ब्लूबेल स्कूल के पास बैरि केडिंग में लाइन से खड़ा कर सभी की लंबाई व सीने की नाप की गई। इसमें पास होने वालों को मैदान में भेजा गया। वहां युवाओं ने दौड़ लगाई। दौड़ के पास न होने वालों को मैदान से बाहर निकालने पर सीएमओ कार्यालय के सामने फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मार्ग पर पुलिस ने दोनों तरफ वाहनों का आवागमन बंद कर दिया।
विज्ञापन

युवाओं के निकलने के बाद आवागमन शुरू किया। अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि अग्निवीर सैनिक, तकनीकी, लिपिक, ट्रेड मैन आदि भर्ती आठ सितंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

23 व 24 को हरदोई जिले की होगी भर्ती
अग्निवीर में 23 व 24 अगस्त को हरदोई जिले के युवकों की भर्ती होगी। हरदोई के युवक शाम से ही फतेहगढ़ पहुंचने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें