फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: राशिद खान की विस्फोटक बल्लेबाजी से नगला दुर्गा ने 41 रन से दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। हुसैनपुर बांगर गांव में चल रहे हुसैनपुर क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में नगला दुर्गा ने हुसैनपुर बांगर को 41 रन से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच में नगला दुर्गा के बल्लेबाज राशिद खान ने धमाकेदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नगला दुर्गा की टीम ने 14 ओवर में 190 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से राशिद खान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 78 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा अर्पित कुमार ने 48, प्रशांत यादव ने 33 और हरिओम ने 24 रन का योगदान दिया। 191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हुसैनपुर बांगर की शुरुआत खराब रही। कप्तान सत्यवान झा मात्र 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, विपिन यादव ने 45 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन पूरी टीम 149 रन पर सिमट गई। नगला दुर्गा की ओर से गौरव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 15 रन देकर 4 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। शानदार बल्लेबाजी के लिए राशिद खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आनंद यादव और आशीष झा ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि लालू शाक्य ने कमेंट्री की। स्कोरिंग की जिम्मेदारी भीमसेन और वैभव ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें