फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नचकइया ब्रह्मदेव मेला आज, तैयारियां पूरी

Fri, 17 Apr 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज विकास खंड क्षेत्र की ग्राम सभा बहोरनपुर टप्पा हवेली के मजरा कटरी मानपुर में प्रतिवर्ष लगने वाले प्रसिद्ध मेला नचकइया ब्रह्मदेव की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। 18 अप्रैल को एक दिवसीय नचकइया ब्रह्मदेव मेला लगेगा। मेले में करीब 10 हजार की भीड़ आने का अनुमान है। इसको लेकर पुलिस बल भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन


मेला व्यवस्थापक प्रधान प्रमोद यादव और जागेश्वर सिंह का कहना है कि सालों से ग्राम सभा बहोरनपुर टप्पा हवेली के मजरा कटरी मानपुर में नचकइया ब्रह्मदेव का मेला लग रहा है। 18 अप्रैल को लगने वाले इस एक दिवसीय मेले के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। खानपान के स्टाल भी लगाए गए हैं। पेयजल व्यवस्था के साथ सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहेगा। यहां मुरादें पूरी होने पर पीपल के पेड़ के पास बने देव स्थान पर नर्तकियों को नचवाया जाता है। यह परंपरा

कई सालों से चली आ रही है।  मेले में मैनपुरी, सीसामऊ और इटावा से नर्तकियां आती हैं। जगदीशपुर परमनगर, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, इटावा और मैनपुरी आदि जिलों से श्रद्धालु आते हैं। मुरादें पूरी होने पर ये नर्तकियों से नृत्य करवाते हैं।
विज्ञापन


नर्तकियां नृत्य करने के एवज में 10 से लेकर 100 रुपये तक लेती हैं। मेला व्यवस्थापक प्रधान प्रमोद यादव ने बताया कि इस पीपल के पेड़ के नीचे स्थित देव स्थान पर नर्तकियों को नचाने की मान्यता है। मेले में हवन-पूजन और भंडारा भी होगा। इसके साथ ही लोग घंटे भी चढ़ाते हैं। रात को नौटंकी का आयोजन किया जाएगा।
 
प्रधान ने एसडीएम को भेजा पत्र
गांव कटरी बहोरनपुर में बाबा ब्रह्मदेव के मेले के आयोजन को लेकर प्रधान प्रमोद सिंह यादव ने उपजिलाधिकारी सदर को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से मेले में पुलिस बल तैनात करने और साफ सफाई कराने की मांग की है।

100 वर्ष पुरानी है मान्यता
बैसाख की अमावस्या को कटरी बहोरनपुर गांव में बाबा ब्रह्मदेव मेले का आयोजन होता है। इस मेले की मान्यता लगभग 100 साल पुरानी है। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इस मेले में शामिल होने को कई जिलों से भक्त आते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें