फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पुलिस पर जानलेवा हमला व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचने 44 प्राथमिकी

Mon, 11 May 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। युवक की मौत के बाद चाचूपुर जटपुरा में हुए उपद्रव के मामले में राजेपुर थाने के दरोगा महेश कुमार ने 14 नामजद व 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें पुलिस पर जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सेवन क्रिमिनल लॉ एक्ट सहित कई गंभीर धाराएं लगाई हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। नामजद आरोपियों में कामेश, सुधीर, शिवरतन, कश्मीर, बजेश उर्फ भोला, राजा, रजनीश, देशराज, विकास ननकू, सत्यपाल, शिवम, गुड्डी देवी व सरोजनी के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


ब्रजेश उर्फ भोला रह चुका है जिलाबदर
ब्रजेश उर्फ भोला पर पुलिस पूर्व में गुंडा एक्ट व जिला बदर की कार्रवाई कर चुकी है। उपद्रव के पीछे के इसका अहम हाथ होने की बात कही जा रही है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें