फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी जेठ को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अंजू यादव हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी जेठ को जेल भेज दिया। हत्या में अन्य आरोपियों के पकड़े गए परिजनों को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया। वहीं चौकी इंचार्ज सेंट्रल जेल के खिलाफ चल रही जांच भी पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव राजा का नगला (रम्पुरा) निवासी अंजू यादव शुक्रवार रात सेंट्रल जेल चौकी से साइकिल से आ रही थी। गांव के प्राथमिक स्कूल के पास उसके जेठ राकेश उर्फ दृगपाल ने चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया था। जेठ राकेश उर्फ दृगपाल हत्या करने के बाद कोतवाली में हाजिर हो गया। पुलिस ने अंजू के पति रामपाल की तहरीर पर राकेेश उर्फ दृगपाल, सिपाही संजय उर्फ बबलू, विक्की सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने आरोपी जेठ की निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया था। पुलिस ने अन्य आरोपियों के परिजनों को हिरासत में ले लिया था। राकेश उर्फ दृगपाल ने बताया कि हत्या उसने अकेले ही की थी। रविवार को पुलिस ने जेठ राकेश उर्फ दृगपाल को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है। अन्य आरोपी घटना में शामिल है कि नहीं इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें