फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की हत्या के आरोपी पुत्र को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। मां की हत्या के आरोपी पुत्र को पुलिस ने कोर्ट में पेश करे के बाद जेल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गहरी चोट आने व अधिक खून बहने से मौत होने का जिक्र है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मॉडल शंकरपुर निवासी रामादेवी गौर (70) की 17 अप्रैल को हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने पुत्र देवेंद्र की तहरीर पर रामादेवी की हत्या व बक्से से 38 हजार रुपये ले जाने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रामादेवी की मौत सिर पर गहरी चोट आने से अधिक खून बहने से होना बताई गई थी। पुलिस ने घर से खून से सनी ईंट व शर्ट बरामद की थी।
सर्विलांस पर पुत्र देवेंद्र का मोबाइल नंबर लगाया तो उसकी लोकेशन गांव में ही पाई गई। पुलिस ने रामादेवी के पुत्र को कई दिन से हिरासत में ले रखा था। पूछताछ में पुत्र देवेंद्र ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह मां से रुपये मांग रहा था। लेकिन मां रामादेवी रुपये देने से इनकार कर रही थी। इस पर ईंट मारी जो कि मां के सिर पर लग गई और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पुत्र देवेंद्र को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी पुत्र को जेल भेज दिया गया है। घटना में प्रयुक्त ईंट पहले ही बरामद कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें