फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका ने तुड़वाया अवैध निर्माण

विज्ञापन
गर पालिका द्वारा तोड़ी गई पटिया। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नगर पालिका ने तुड़वाया अवैध निर्माण
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर में सरकारी सड़क एवं नाली पर पटिया डालकर कब्जा करने के मामले में नगर पालिका ने सख्त कार्रवाई की है। शनिवार को पुलिस बल के साथ राजस्व निरीक्षक ने टीम लेकर निर्माण कार्य ढहा दिया। यही नहीं शिकायतकर्ता की नाली के ऊपर पड़ी पटिया भी तोड़ दी गई।
सड़कों, नाले-नालियों पर निर्माण हो जाने से सफाई में व्यवधान हो रहा है। शहर के मोहल्ला पल्ला तालाब पश्चिम निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह ने अधिशासी अभियंता को पत्र देकर शिकायत की कि पड़ोसी संजय गुप्ता अवैध रूप से सड़क एवं नाली को पाटकर पटिया डाल रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर सर्वेयर रूपम अग्निहोत्री ने जांच रिपोर्ट में कहा कि संजय गुप्ता ने सड़क और नाली को पाटकर सरकारी भूमि पर कब्जा किया है। कब्जेदार को पटिया खुद तुड़वाने की हिदायत दी, मगर उसने नहीं तोड़ी।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने शहर कोतवाल को पत्र लिखकर पुलिस बल मुहैया कराने को आग्रह किया। इस पर राजस्व निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ संजय गुप्ता का निर्माण तुड़वा दिया। वहीं शिकायतकर्ता वीरेंद्र कुमार ने भी मकान के बाहर पटिया डाल रखी थी। उसे भी अतिक्रमण मानते हुए नगर पालिका की टीम ने ढहा दिया। ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि नालों पर अतिक्रमण से सफाई नहीं हो पाती। जहां भी शिकायत मिलेगी, नगर पालिका उसे तुड़वा देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें