फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा को लेकर पर्वतारोही दल ने दिए सुझाव

विज्ञापन
पर्वतारोही के सदस्यों को सम्मानित करते पीटीओ। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
ग्यारह देशों का पैदल भ्रमण कर चार लाख किलोमीटर की यात्रा कर चुका पर्वतारोही दल सामाजिक सरोकार का संदेश लेकर 74 जिलों की यात्रा पर निकला है। सड़क सुरक्षा को लेकर एआरटीओ कार्यालय में दल के सदस्यों ने गोष्ठी में विचार रखे। इससे पहले महिला सशक्तीकरण को लेकर पीडी महिला डिग्री कालेज में छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के गुर सिखाए।
विज्ञापन

लखनऊ व लखीमपुर खीरी जिले से आए बीस सदस्यीय दल के कुछ लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर एआरटीओ कार्यालय में गोष्ठी में लोगों को संबोधित किया। पीटीओ वीके आनंद ने पर्वतारोही दल को गुलाब के फूल व माला पहनाकर सम्मानित किया।
एवरेस्ट फतह कर चुके दल के सदस्य जितेंद्र पताप, महेंद्र, अवधबिहारी, गोविंद ने बताया कि वे 11 देशों में चार लाख किलोमीटर पैदल भ्रमण कर चुके हैं। इसमें बंगलादेश, भूटान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, तिब्बत, चीन, नेपाल, वर्मा, थाइलैंड, बलूचिस्तान आदि शामिल हैं। अब यूपी के 74 जिणों के भ्रमण पर निकले हैं।
विज्ञापन

उनका उद्देशय सड़क सुरक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण, महिला सशक्तीकरण के मुद्दों पर आम जनता को जागरूक करना है। वे प्रतिदिन 30 किलोमीटर पैदल यात्रा करते हैं। पर्वतारोही दल कन्नौज से आया है और गुरुवार को आगरा जनपद के लिए प्रस्थान करेगा। बुधवार सुबह पर्वतारोही दल ने पीडी महिला डिग्री कालेज में महिला सशक्तीकरण को लेकर छात्राओं को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें