फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हरदोई मार्ग पर मोटर बोट सुविधा, छह मिनट में गंगा पार

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। कमालगंज-हरदोई मार्ग पर लोगों को मोटर बोट सुविधा मिलने लगी। मोटर बोट से गंगा पार करने में महज छह मिनट का समय लग रहा है।
विज्ञापन

हरदोई मार्ग पर दो अरब की लागत से सेतु परियोजना का काम चल रहा है। सेतु परियोजना पूर्ण होने का समय 2025- 2026 निर्धारित है। वर्षा ऋतु से पहले पैंटून पुल भी टूट चुका है। लोग डोंगा (छोटी नाव) से गंगा पार कर रहे थे। जिसमें समय ज्यादा लगता था। दीपावली से गंगा तट पर निजी मोटर बोट आ गई। गंगा पार कराने के लिए 20 रुपये सवारी किराया लग रहा।
विज्ञापन

बाइक के 50 रुपये अलग से लगते हैं। छह-सात सवारियां होते ही मोटर बोट चल देती हैं। गंगापार के बांकापुरवा निवासी राहुल ने बताया कि गंगा की चौड़ाई अधिक होने पर भी करीब छह मिनट में मोटर बोट दूसरे किनारे पर पहुंच जाती है। दो साल पहले लोक निर्माण विभाग ने निशुल्क स्टीमर चलवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें