फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास से विवाद होने पर केरोसिन डाल दी जान

Fri, 09 Sep 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सास से विवाद होने पर महिला ने केरोसिन डालकर आग लगा ली। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी विनीता देवी (30) पत्नी देवेंद्र सिंह ने शुक्रवार की दोपहर अपने ऊपर केरोसिन डाल कर आग लगा ली। घर पर विनीता का तीन साल का बेटा राज ही अकेला था। चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। इस दौरान विनीता की सास मुन्नी देवी भी दवा लेकर घर आ गई।

स्थानीय लोगों ने जैसे-तैसे आग बुझाई। आनन-फानन में महिला को कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के लोगों ने बताया कि देवेंद्र सिंह दिल्ली में नौकरी करता है।
विज्ञापन


वह 15 दिन पहले पत्नी और बच्चों को अपने घर पर छोड़ आया था। यहां पर सास व बहू के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। इसी को लेकर महिला ने आग लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें