फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बेटी की ससुराल आई सास व पत्नी को पीटा

Wed, 17 May 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बेटी को परेशान करने की शिकायत पर ससुराल आई सास और पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की एनसीआर लिखकर मां-बेटी और दामाद का डाक्टरी परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

बदायूं के थाना व कस्बा हजरतपुर निवासी चिरौंजी लाल ने अपनी बेटी रिंकी गुप्ता (28) की शादी विकासनगर बढ़पुर के अंकित गुप्ता के साथ की थी। ससुराली रिंकी को परेशान करते रहते हैं। मारपीट की सूचना पर रिंकी की मां आशा देवी (50) अपने पुत्र शिवा गुप्ता के साथ सोमवार को यहां आईं। बेटी के यहां किसी बात पर विवाद हो गया, तो अंकित, उसके पिता मुकेश गुप्ता ने अन्य परिजनों के सहयोग से आशा और रिंकी को पीट दिया। इससे दोनों घायल हो गईं।
रिंकी की तहरीर पर पुलिस ने पति अंकित, ससुर मुकेश गुुप्ता, सास नीरजा देवी के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर इलाज कराया। इसके बाद थाने पहुंचे अंकित की तहरीर पर पुलिस ने सविता, रिंकी, आशा देवी, सतीश के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली। पुलिस ने देर रात अंकित का भी डॉक्टरी परीक्षण कराया है। रिंकी की मां ने बताया कि ससुर ने तीन साल पहले दूसरी शादी कर ली है। वह रिंकी को उसका हक नहीं दे रहे हैं। इसी को लेकर परेशान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें