फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कालोनी न मिलने पर हुई मां की मौत, बेटे ने लगाया आरोप

Fri, 23 Jun 2023 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। कच्चे मकान में रह रही वृद्धा को सांप ने डस लिया। मां की मौत पर बेटे ने कालोनी नहीं मिलने के कारण मां की मौत होने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जहानगंज निवासी आदेश मां शांती देवी (66) के साथ कच्चे मकान में रहता है। उसने कई बार सरकारी कालोनी के लिए आवेदन किया। पात्र होने के बाद भी उसको कालोनी आवंटित नहीं की गई। मकान की एक तरफ की दीवार भी धंस गई।
बुधवार की रात को मां शांती देवी जमीन पर सो रही थी। सुबह शांती देवी ने बेटे आदेश का आवाज देकर कहा कि उसको किसी कीड़े ने गर्दन में काट लिया है। आदेश मां को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टर ने शांती देवी को मृत घोषित कर दिया। आदेश मां को लेकर घर आ गया। पुलिस को सूचना दी। आदेश ने बताया कि सरकारी कालोनी मिल जाती, तो मां को जमीन में नहीं सोना पड़ता। उसकी जान भी नहीं जाती। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें