फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटों को फावड़े व पाइप से प्रहार कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। नलकूप की नाली तोड़ने के विवाद में मां-बेटों को फावड़े व पाइप से प्रहार कर घायल कर दिया। पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कुंदनगनेशपुर निवासी आशीष कुमार का छह वर्ष पहले परिवार के ही हरवेंद्र व धर्मेंद्र से नलकूप के बंटवारे को लेकर विवाद हु
आ था। थाने में पंचायत कराकर पुलिस ने नलकूप की कीमत ढाई लाख रुपये आंकी। आशीष ने समझौता होने पर हरवेंद्र व धर्मेंद्र को नलकूप के उनके हिस्से के रुपये घर जाकर दे दिए।
विज्ञापन

16 नवंबर को हरवेंद्र व धर्मेंद्र ने नलकूप की नाली तोड़ दी।
जानकारी होने पर आशीष ने इसका विरोध किया।
गांव के प्रधान ने नाली तोड़ने के विवाद में आशीष के पिता कुंवर सिंह को अपने घर बात करने के लिए बुलाया।
तभी हरवेंद्र, धर्मेँद्र, लज्जावती, आशीष, आकाश फावड़े व लोहे के पाइप लेकर घर पर आए और गाली गलौज कर आशीष पर प्रहार कर दिया।
शोर सुनकर बचाने आए भाई कल्पेंद्र व मां मंजू देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आशीष कुमार व उसकी मां मंजू के हाथ की हड्डी टूट गई।
पुलिस ने आशीष की तहरीर पर हरवेंद्र, धर्मेँद्र, लज्जावती, आशीष, आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें