फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला छेदा में दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। गांव के अंदर तेज रफ्तार बाइक चलाने से रोकने पर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों ओर से करीब 20 राउंड फायरिंग हुई।
विज्ञापन

इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। एक पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला छेदा निवासी ब्रजेश कुमार का छोटा भाई मनोज कुमार भतीजे अविनाश के साथ गुरुवार रात को नौ बजे बाइक खेत से वापस घर जा रहा था।
तभी गांव पहुंचने पर भी बाइक की रफ्तार तेज होने से कुछ लोगों ने उसे धीमे चलाने की हिदायत दी। इसी बात गांव के चार-पांच लोगों से मनोज व अविनाश का विवाद हो गया।
विज्ञापन

मामला तूल पकड़ने पर दोनों पक्षों के लोग असलहे निकाल लाए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
इससे गांव में दशहत फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक फायरिंग करने वाले भाग गए थे।
ब्रजेश ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इसमें मारपीट करने व फायरिंग करने का आरोप लगाया है। गांव के लोगों का कहना है कि दोनों ओर से करीब 20 राउंड फायरिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें