फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड प्वायजनिंग से मां और आठ बेटियां बीमार

Wed, 23 Aug 2017 11:52 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में भर्ती बीमार बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फूड प्वायजनिंग होने से महिला और उसके आठ बेटियां बीमार हो गईं। इन लोगों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना अमृतपुर के गांव लभेड़ा निवासी जगवीर सिंह कुशवाहा की पत्नी मंजू देवी ने सोमवार की शाम घर पर तहरी बनाई थी। रात में परिवार के अधिकतर सदस्यों ने तहरी खाई थी।
विज्ञापन


कुछ तहरी बचने पर सुबह बच्चों ने फिर से खा ली। इसके बाद मंजू देवी समेत परिवार के अन्य बच्चों की तबियत खराब होने लगी। आननफानन में मंगलवार को मंजू देवी और बच्चों को राजेपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर मंगलवार की रात मंजू देवी, उसकी बेटी कामिनी, मीनू, रेनू, राधा, नीतू, अल्का, सीतू, रीतू को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टर राज किशोर ने सभी का इलाज किया।

डॉक्टर का कहना था सभी को फूड प्वायजनिंग हो गई है। उधर, मंजू देवी ने बताया कि तहरी खाने के बाद दूसरे दिन सभी को उल्टी, दस्त होने लगे। उसने बताया कि यह तहरी उसके पति और दूसरे बेटे संदीप ने भी खाई थी पर उनको कुछ नहीं हुआ। उसके दो बेटे कुलदीप और प्रदीप बाहर रह कर नौकरी करते हैं। उसके बच्चे गांव के ही स्कूल में पढ़ते हैं। उसने बताया कि वह चावल को कोटेदार के यहां से लाई थी। पति मजदूरी करते हैं। इन मरीजों को एक ही वार्ड में भर्ती किया गया। परिवार के अन्य लोग इन बच्चों की देखभाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें