फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल वाले बूथों पर 70 फीसदी से अधिक मतदान

Sun, 06 Dec 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर/शमसाबाद। प्रधानी के तीसरे चरण के चुनाव में जिन मतदान केंद्र व बूथों पर बवाल हुआ, वहां मतदान का प्रतिशत 70 से 81 फीसदी तक रहा। शमसाबाद ब्लाक क्षेत्र के करनपुर गंगतारा मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी की फर्जी मतदान करने पर पब्लिक ने पिटाई कर दी थी। इस मतदान केंद्र के दो बूथों मेें एक पर 81.42 और दूसरे मतदान केंद्र पर 79.75 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन


शमसाबाद ब्लाक क्षेत्र करनपुर गंगतारा मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी की फर्जी वोट डालने के आरोप में पिटाई की गई थी। इसको लेकर बवाल हुआ। इस मतदान का प्रतिशत बेहतर रहा। बूथ संख्या 232 पर 81.42 फीसदी और बूथ संख्या 233  पर 79.75 फीसदी मतदान हुआ।

इसी ब्लाक क्षेत्र के गांव अलियापुर में फर्जी मतदान के आरोप में मतदान कर्मियों को बंधक बनाने पर बवाल हुआ था। विवाद होने की जानकारी पर एसडीएम, सीओ पुलिस बल के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे। हुड़दंग करने वालों पर लाठी चलाने पर पुलिस पार्टी पर पथराव हुआ था। इस पथराव एवं विवाद में सिपाही तौफीक हुसैन समेत दो घायल हुए और एसडीएम व सीओ की जीप क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस मतदान केंद्र पर मतदान का प्रतिशत फिर भी कम नहीं हुआ। यहां के बूथ संख्या 220  पर 77.36 फीसदी, बूथ संख्या 221 पर 72.53 फीसदी मतदान रहा। प्राथमिक विद्यालय नगला नान के बूथ संख्या 73 पर फर्जी मतदान पीठासीन अधिकारी के माध्यम से किए जाने पर विवाद हुआ था। इस बूथ पर 79.92 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन


राजेपुर ब्लाक क्षेत्र के मतदान केंद्र राजेपुर प्रथम पर मतदाता सूची मेें लाल पेन से वोट काट देने पर ग्रामीणों ने धावा बोल कर मतपेटियों को लूटने का प्रयास किया था। इसको लेकर ग्रामीण और पुलिस में विवाद होेन के बाद भी मतदान का प्रतिशत बेहतर रहा। यहां की बूथ संख्या 75 पर 85.80 फीसदी, बूथ संख्या 76 पर 76.91 फीसदी और बूथ संख्या 77  पर 69.55 फीसदी मतदान हुआ।

इसी ब्लाक क्षेत्र के मतदान केेंद्र उजरामऊ में फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों में मतदान केंद्र के बाद फायरिंग और पथराव हुआ था। पथराव में दो लोग घायल हुए थे। 90 पर 74.85 फीसदी और बूथ संख्या 91 पर 74.44  फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें