फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 लाख से विकास कार्य होंगे, सभासदों से मांगे प्रस्ताव

विज्ञापन
कमालगंज नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में बोलतीं सभासद अंजुला गुप्ता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को बोर्ड की बैठक में निकाय की आय बढ़ाने पर चर्चा की गई। गेस्ट हाउस, नर्सिंग होम, निजी स्कूल व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों आदि पर समुचित कर लगाने पर विचार हुआ। 15वें वित्त से आए 37 लाख से वार्डों में विकास कार्यों के लिए सभासदों से प्रस्ताव मांगे गए।
विज्ञापन

अध्यक्ष प्रीति माहेश्वरी की अध्यक्षता में हुई नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में नगर क्षेत्र में होर्डिंग लगाने वाले लोगों से पांच रुपये वर्ग फीट के हिसाब से शुल्क लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
शौचालय के टैंक साफ करने वाली सक्शन मशीन के सेवा शुल्क निर्धारण पर भी विचार हुआ। 2021-22 में विकास कार्यों की रूपरेखा बनी। सभासद सुमित औदीच्य व शांतिबोध पालीवाल ने कहा कि होली को देखते हुए सुअरों के घूमने पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

मंजुला गुप्ता ने 21 दिन की निर्धारित अवधि में मृत्यु प्रमाणपत्र आदि बनवाने वालों से शुल्क न लिए जाने की बात कही। अधिशासी अधिकारी मुन्नाकुमार, सभासद संजय कमल, दीपू बजाज, सरस्वती देवी, नन्हीं बिटिया, शहनाज आदि मौजूद रहीं। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि नागरिक सुविधाओं की वृद्धि का काम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें