फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शॉर्ट सर्किट से मोबाइल दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। रजीपुर कस्बे में स्थित इलेक्ट्रॉनिक एवं मोबाइल की दुकान में रविवार रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल से पानी डालकर आग बुझाना शुरू किया। दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर दुकानदार परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। आग लगने की सूचना यूपी 112 पुलिस को दी। करीब पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी संतोष कुमार रजीपुर कस्बा में जरारी मार्ग पर एमटी टेलीकॉम एंड इलेक्ट्रॉनिक नाम से दुकान चलाते हैं। रविवार रात करीब 8:30 बजे संतोष रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चला गया। रात करीब 11 बजे शॉर्ट सर्किट से संतोष की एक दुकान में आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। तेज धुंआ उठने के साथ धमाके की आवाज होने पर आसपास के घरों से लोग दौड़ कर पहुंचे। दुकान मालिक आशीष पाल ने संतोष को फोन कर आग लगने की सूचना दी। इस पर वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। शटर खोला तो तेज लपटें उठ रही थीं। पहले लोगों ने बाल्टी से नाली में भरा पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना के लिए फोन लगाया, लेकिन फोन नहीं लगा।
विज्ञापन


इस पर लोगों ने जनरेटर चलाकर सबमर्सिबल के पानी से आग बुझाना शुरू किया। करीब पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने जांच की। बताया गया कि दुकान में करीब 50 एंड्रॉयड व 250 कीपैड मोबाइल, रिपेयरिंग सामान, चार्जर, इयरफोन आदि सामान जलकर राख हो गया। सोमवार सुबह दुकान के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।
दुकानदार संतोष ने बताया कि वह दो दुकानों को किराये पर लेकर चलाता है। रात में अचानक एक दुकान में आग लग जाने से करीब 14 लाख रुपये का सामान जलने से नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड टीम का नंबर न लगने से काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें