फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: यात्री बनकर ई-रिक्शा की लूट में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस अड्डा से यात्री बनकर बैठे बदमाशों ने ई-रिक्शा लूटने की घटना का पुलिस से खुलासा कर दिया। तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ई-रिक्शा, आठ बैटरियां व एक बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने लुटेरों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला शमशेर खानी निवासी अलीम के ई-रिक्शा पर दो फरवरी की रात रोडवेज बस अड्डा से बाबा नगला के लिए एक सवारी बैठी थी। रात करीब 11 बजे बाबा नगला मोड़ पर पहुंचने पर वहां खड़े दो लोगों ने ई-रिक्शा रुकवा लिया। तीनों ने पकड़कर मारपीट कर तमंचा कनपटी पर लगाकर ई-रिक्शा लूट ले गए।
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने अलीम को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की। पता चलने पर पुलिस ने पचपुखरा के सौरभ व सचिन और मोहम्मदाबाद थाने के गांव मुरहास कन्हैया गोलू उर्फ रामजीत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने घटना को स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गया ई-रिक्शा, आठ बैटरियां और एक बाइक बरामद कर ली। सोमवार को तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें