फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मोबाइल की रोशनी निरीक्षण, कुर्सी से टकराए सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ.राममनोहर लोहिया अस्पताल का सोमवार को सीएमओ ने निरीक्षण किया। वार्डों में अंधेरा होने से सीएमओ कुर्सी से टकराकर लड़खड़ा गए। तीनों जनरेटर डीजल न होने से बंद मिले। 200 लीटर डीजल लावारिस हालत में रखा मिला। इसके बिकने की आशंका थी।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने सुबह लोहिया अस्पताल का निरीक्षण किया। ओपीडी में मरीजों की भीड़ थी। जनरेटर न चलने से वार्डों में अंधेरा पसरा था। सीएमओ जब वार्ड देख रहे थे, तो अंधेरे में वह कुर्सी से टकरा गए। उनके पैर में चोट लगने से वह लड़खड़ा गए। फिर मोबाइल की टार्च जलाकर व्यवस्थाएं देखीं। इसके बाद वह जनरेटर देखने पहुंचे।
ऑपरेटरों ने बताया कि डीजल नहीं है। मौके पर ही रखे 200 लीटर डीजल पर सीएमओ की नजर पड़ी, तो उनका पारा चढ़ गया। ऑपरेटरों की जमकर फटकार लगाई। बताया गया कि यह डीजल महिला अस्पताल का है। महिला अस्पताल के सीएमएस से जब पूछा गया तो उन्होंने अपना डीजल होने से इन्कार कर दिया। डीजल का जब कोई मालिक नजर नहीं आया तो सीएमओ ने रखा हुआ डीजल जनरेटर में डालने के निर्देश दिए। सीएमओ ने एनआरसी वार्ड देखा। वहां 10 बच्चे भर्ती थे। किचन की भी व्यवस्थाएं देखीं। भर्ती बच्चों को समय से भोजन व नाश्ता देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


दो डॉक्टर मिले गैरहाजिर
सीएमओ ने टेली कंसल्टेशन कक्ष का निरीक्षण किया। वहां तैनात दोनों डॉक्टर नदारद थे। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि दोनों डॉक्टरों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। हालांकि ओपीडी कक्षों में सभी डॉक्टर मौजूद थे। उन्हें समय से ड्यूटी करने के लिए कहा गया है। मौके पर लावारिस मिला डीजल जनरेटरों में डलवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें