फर्रुखाबाद। सात साल पहले पूर्व विधायक विजय सिंह के दो पुत्रों पर दर्ज मुकदमे में एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी ने अपर जनपद न्यायाधीश की अदालत में बयान दर्ज कराए। प्रांशु पर मनिहारी मोहल्ले के पास फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था।
शहर के मोहल्ला नाला मछरट्टा निवासी एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी ने सोमवार को अपर जनपद न्यायाधीश संख्या पांच रितिका त्यागी की अदालत में बयान दर्ज कराए। उन्होंने जेल में बंद पूर्व विधायक विजय सिंह के पुत्र अविनाश व अभिषेक पर 26 नवंबर 2017 को शहर कोतवाली में जानलेवा हमला समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि वह एनएकेपी डिग्री काॅलेज की तरफ से मनिहारी की ओर जा रहे थे। तभी पांच अज्ञात लोगों के साथ पहुंचे दोनों नामजदों ने गाली-गलौज कर फायरिंंग कर दी। साथ में चल रहे सवित मिश्रा ने धक्का दे दिया, लिहाजा गोली हाथ में लगी थी। इस मामले की अदालत में सुनवाई चल रही है।