फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लापता युवक फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। लापता युवक शुक्रवार की सुबह नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक पत्नी की मौत से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव डुबका निवासी सत्य प्रकाश का 32 वर्ष का पुत्र बृजेश खेती करता था। वह गुरुवार की रात अचानक घर से चला गया। शुक्रवार सुबह बृजेश को घर में नहीं पाकर परिजनाें ने उसकी खोजबीन की। पता चला कि गांव किलमापुर निवासी गंगा सिंह के खेत में नीम के पेड़ पर लगे फंदे से बृजेश का शव लटका हुआ है। परिजन वहां पहुंचे और रोने लगे। परिजनों की सूचना पर पुलिस व फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने जांच के बाद शव को फंदे से उतारा। भाई धीरज ने बताया बृजेश रात में नौ बजे खाना खाने के बाद कमरे में सोने की बात कहकर चला गया था। उसके बाद रात में वह किस समय घर से निकल गया, इसके बारे में किसी को पता नहीं चला। बृजेश की पत्नी सोनी की चार वर्ष पहले मौत हो गई थी। उसके बाद से भाई बृजेश मानसिक रूप से परेशान रहता था। उसके एक पुत्र सत्यभान व एक पुत्री मुस्कान है। बृजेश चार भाई धीरज, सोनू, मोनू में सबसे बड़ा था। चचेरे भाई जागन की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में उसकी मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें