फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में मिला शव वृद्ध किसान का निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए घर से निकले वृद्ध का शव सोमवार को नदी में उतराता मिला। पुत्र ने शव की शिनाख्त की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा बू अली खां निवासी मोती लाल राजपूत (65) शनिवार को अमावस्या पर सुबह पांचाल घाट पर गंगा स्नान करने के लिए गए थे उसके बाद घर नहीं पहुंचे। सोमवार रात पांचाल घाट पर मौनी बाबा आश्रम के सामने वृद्ध का शव टापू पर मिला था। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। मंगलवार को अजय कुमार राजपूत ने शव की शिनाख्त पिता मोतीलाल के रूप में की। अजय ने बताया कि पिता खेती करते थे। वृद्ध की मौत से पत्नी मुन्नी देवी, पुत्री कंचन, पुत्र अजय, रामजी व करन रो-रो कर बेहाल हो गए। पोस्टमार्टम में वृद्ध की मौत डूबने से होना बताया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें