कंपिल। ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से बाइक घुसने से किसान की मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव कमलाईपुर निवासी किसान राजकुमार यादव(46) कंपिल के मोहल्ला पट्टी मदारी में परिवार के साथ रहते थे। वे सोमवार को जिला बदायूं क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार की बरात में गए थे। मंगलवार को सुबह चार बजे बाइक से घर आ रहे थे। अटैना गंगा पुल पर तंबाकू लेकर जा रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से बाइक घुस गई। उसकी बाइक सहित ट्राली के नीचे फंस गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना आते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। जिला बदायूं में हुए पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव पहुंचने पर घर में कोहराम मच गया। पत्नी आशा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। राजकुमार कंपिल चेयरमैन उदयपाल सिंह के साथ रहते थे। राजकुमार के दो पुत्र व एक बेटी है। मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। सिर पर हेलमेट होता तो राजकुमार की जान बच सकती थी।