फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गायब मिले बाल लोग विशेषज्ञ, स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। सीएमओ ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। वहां बाल लोग विशेषज्ञ अनुपस्थित मिले। उन्होंने सीएचसी प्रभारी को चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अवनींद्र कुमार दोपहर एक बजे सीएचसी पहुंचे। इस दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.एसपी सिंह के रजिस्टर में हस्ताक्षर थे, लेकिन वह मौके पर नहीं मिले। सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी डॉ.प्रमित राजपूत को निर्देश दिए कि वह पूरे समय सीएचसी में रहकर मरीज देखेंगे। डॉ.एसपी सिंह को पत्र भेजकर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। महिला वार्ड में दो प्रसूताओं की 48 घंटे से पहले छुट्टी कर देने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें