फर्रुखाबाद। राजकीय किशोर संप्रेषण गृह का जिला जज व जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। वहां सफाई व्यवस्था ठीक मिली। न्यायाधीश नीरज कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ ने राजकीय संप्रेषण गृह की व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान संस्था का वातावरण स्वच्छ मिला। अधिकारियों ने किशोरों के लिए खेलकूद का स्थान, शयन कक्ष व अन्य सुविधाए देखीं। हालांकि व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्र को संस्था के अनुरक्षण एवं लघु निर्माण कार्य के लिए प्रस्ताव शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। (संवाद)