फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मिर्जापुर ने जीती ओपन स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता की ट्राॅफी

Wed, 26 Mar 2025 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
स्टेडियम में कबड्डी विजेता टीम को ट्राॅफी देते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह। - फोटो : स्टेडियम में कबड्डी विजेता टीम को ट्राॅफी देते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में चल रहे ओपन स्टेट आमंत्रण महिला सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता की चमचमाती ट्राॅफी पर मिर्जापुर की टीम ने कब्जा किया। टीम ने गौतमबुद्ध नगर को आसानी से 10 अंकों से हराकर फाइनल में जीत दर्ज की। प्रभारी मंत्री के हाथों ट्राॅफी मिलते ही खिलाड़ी खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन


बुधवार को फाइनल मुकाबला जनपद मिर्जापुर और गौतमबुद्ध नगर के बीच खेला गया। शुरूआत में ही मिर्जापुर टीम ने गौतमबुद्ध नगर की टीम पर बढ़त बनाना शुरू कर दी। हालांकि बीच में गौतमबुद्ध नगर की टीम ने पलटवार करते हुए लगातार दो गोल किए, लेकिन इसके बाद मिर्जापुर टीम के खिलाडियों ने गौतमबुद्ध नगर की टीम को संभलने का मौका नहीं दिया।
अंत में मिर्जापुर ने गौतमबुद्ध नगर को 10 अंकों से हराकर फाइनल मैच जीत लिया। जीत की घोषणा होते ही मिर्जापुर टीम के खिलाड़ियों ने मैट पर ही जश्न मनाने लगे। उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने विजेता टीम की कप्तान को ट्राॅफी भेंट की। इसके साथ ही उन्होंने अन्य खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार खेलकूद पर विशेष ध्यान दे रही है। खिलाड़ियों की सुविधाओं पर भी सरकार धन खर्च कर रही है। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे लोग खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर भाग लें। निर्णायक की भूमिका कुलदीप यादव, सुरेश कुमार सिंह, मोहम्मद अकरम, अजय गुप्ता, राजश्री, सुरजीत कुमार और गोपी यादव ने निभाई।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव, अजय प्रताप सिंह, प्रदीप जायसवाल, निशित सक्सेना, अवनींद्र सक्सेना, संजीव कटियार, जितेंद्र कुमार, वैभव सोमवंशी, मनोज कुमार, सपना यादव व योगेश शुक्ल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें