फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वाहन चेकिंग में चोरी की बाइक सहित पकड़ा गया नाबालिग

Tue, 14 Apr 2026 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक नाबालिग को चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के नबीगंज रोड पर जनपद सीमा स्थित काली नदी के पास चेकिंग के दौरान दिल्ली नंबर की बाइक से एक किशोर आता दिखा। पुलिस ने किशोर को रोककर बाइक के कागज मांगे। पूछताछ करने पर किशोर संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर चौकी प्रभारी जसवीर सिंह ने वाहन की जांच की। जांच में बाइक रियासत अली के नाम पंजीकृत मिली। जांच में पता चला कि बाइक चोरी होने की शिकायत बाइक स्वामी के पुत्र ने जनपद गौतमबुद्धनगर में दर्ज कराई थी। पुलिस ने नाबालिग को बाइक सहित कोतवाली भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें