लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री असीम अरुण से सम्मान पाते गुतासी के प्रधान आशीष मिश्र?
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बजट का बेहतर उपयोग कर अपनी ग्राम पंचायत में कम लागत में अधिक विकास कार्य कराने वाले गुतासी के प्रधान को लखनऊ में सम्मानित किया गया।
उन्होंने गांव के चहुंमुुखी विकास के लिए राज्य मंत्री से सहयोग भी मांगा।
एशियन पेंट्स और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को लखनऊ में ‘प्रदेश के श्रेष्ठ प्रधान’ कार्यक्रम के तहत प्रधानों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इसमें बढ़पुर ब्लाक की ग्राम पंचायत गुतासी के प्रधान आशीष मिश्रा भी सम्मानित किए गए। उन्होंने ग्राम पंचायत में अगरबत्ती उद्योग लगाकर महिलाओं को रोजगार भी दिया।
प्रधान ने बताया कि सामाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण से सम्मान पाने का सौभाग्य मिला।
इससे उन्हें ग्राम पंचायत में और बेहतर काम कराने के लिए नई ऊर्जा मिली।
उन्होंने गांव के विकास के लिए मंत्री असीम अरुण से सहयोग करने का अनुरोध किया तो उन्हें मंत्री ने मदद का पूरा भरोसा दिया।
उन्होंने ऐेसे मंच तक पहुंचाने के लिए अमर उजाला को धन्यवाद दिया।