फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: इटावा-बरेली हाईवे व जननी सुरक्षा योजना की बदहाली पर प्रभारी मंत्री नाराज

Sun, 10 May 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले के प्रभारी व पर्यटन मंत्री ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने इटावा-बरेली हाईवे व जननी सुरक्षा योजना की बदहाली पर प्रभारी मंत्री नाराजगी जताते हुए सुधार करने की चेतावनी दी। नलकूप विभाग द्वारा कराई जा रही बोरिंग की गहराई की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने समीक्षा के दौरान एनएचएआई को निर्देश दिए कि इटावा-बरेली हाईवे पर लाइट की व्यवस्था ठीक कराने के साथ ही सड़क की कमियों को भी जल्द सुधारा जाए। उन्होंने काम पूरा होने के बाद जिलाधिकारी को कमेटी से जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जननी सुरक्षा योजना की रैंकिंग खराब हाेने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई और इसमें सुधार करने की चेतावनी दी। प्रभारी मंत्री ने निलंबित किए जा चुके तत्कालीन अधीक्षण अभियंता अजय कुमार पर लगे आरोपों से वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराने के निर्देश दिए। इस मामले में सांसद मुकेश राजपूत ने आउटसोर्स कर्मियों की मनमाने तरीके से छटनी करने और लिपिक व अवर अभियंताओं के मनमाने ट्रांसफर व पोस्टिंग करने की शिकायत की थी। प्रभारी मंत्री के निर्देश पर तत्कालीन जिलाधिकारी ने सीडीओ की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जांच कराई थी। समीक्षा के दौरान विधायक सुशील शाक्य ने जमापुर के पास बने छात्रावास संचालित कराने की सिफारिश की। इस पर मंत्री ने बीएसए को निर्देश दिए। विधायक डॉ.सुरभि रजलामई में हास्टल संचालित कराने की बात कही। टंकी निर्माण में जलनिगम ग्रामीण, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में जीएम डीआईसी को पोषण अभियान में सुधार के लिए कहा। प्रभारी मंत्री ने नवनिर्मित ट्रामा सेंटर की कमियां पूरी करने व अन्य निर्माण कार्य निर्धारित समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें