फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मिल अधिकारियों ने खुद की देखरेख में कराई गन्ने बुआई

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। चीनी मिल प्रबंधन इस बार गन्ने की फसल में होने वाली बीमारी रेडरॉट से बचाव के लिए काफी सतर्कता बरत रहा है। इसके लिए चीनी मिल के जीएम किशनलाल व गन्ना विभाग के अधिकारियों ने गांव नियामतपुर ढिलावली में एक खेत में खुद की देखरेख में बसंतकालीन गन्ने की बुआई कराई। किसानों को तमाम सुझाव दिए।
विज्ञापन

सहकारी चीनी मिल गेट परिक्षेत्र के अंतर्गत गांव नियामतपुर ढिलावली में नरेश अग्रवाल के करीब 11 बीघा खेत में बसंतकालीन गन्ने की बोआई की गई। मिल प्रबंधक किशनलाल, मुख्य गन्ना अधिकारी प्रमोद कुमार, गन्ना पर्यवेक्षक मोहम्मद शमशेर ने स्वयं की देखरेख में नवीन उन्नतशील गन्ना प्रजाति को.लख.14201 की बुआई कराई। उन्होंने बुआई के मानकों को देखा। गन्ना किसानों से कहा कि लाल सड़न रोग से ग्रसित को. 0238 गन्ना प्रजाति के बीज की बुआई बिल्कुल न करें। गेट परिक्षेत्र में गन्ना बुआई के क्षेत्रफल में वृद्धि करें।
विज्ञापन

मुख्य गन्ना अधिकारी ने कहा जिन किसानों को गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए बीज की जरूरत है, वह चीनी मिल से संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें