फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध-दही से भगवान शिव का रुद्राभिषेक

Sun, 24 May 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री पांडेश्वरनाथ द्वादश ज्योर्तिलिंग मठ का द्वितीय वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। विधि-विधान के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। शाम को भंडारे का आयोजन हुआ। रेलवे रोड स्थित पांडेश्वरनाथ मंदिर में श्री पांडेश्वरनाथ द्वादश ज्योतिर्लिंग के वार्षिकोत्सव में दूध, दही, घी, शक्कर, गंगाजल और शहद से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। आचार्य ओंकारनाथ मिश्र, प्रमोद मिश्र, राजवेंद्र मिश्र, राधे मिश्र, अशोक मिश्र और रामबिहारी तिवारी ने
विज्ञापन


विधि-विधान के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया। मुख्य यजमान के रूप में अनिल त्रिपाठी और अवधेश दीक्षित शामिल रहे। शाम को भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में भक्तों ने खूब प्रसाद छका। इस अवसर पर पुजारी गोपाल शर्मा, संदीप तिवारी, शिवा तिवारी, उमेश शर्मा, मनीष मिश्र, सोनू दुबे, मनोज अग्निहोत्री, विवेक शुक्ल, चंदन कुशवाह और अतुल रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भागवत
स्वामी नारायण देव धाम के 16वें वार्षिकोत्सव पर श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पहले महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कथावाचक ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का बखान किया। गांव नदौरा में स्थित स्वामीनारायण देव धाम के 16वें वार्षिकोत्सव पर सुबह गणेश पूजन व हवन हुआ। इसके बाद महिलाओं ने मंदिर से कलश यात्रा निकाली। सिर पर कलश
विज्ञापन


रखे महिलाएं गांव में घूमते हुए वापस मंदिर पहुंचीं। इसके बाद शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ विधायक पुत्र डा. सुबोध यादव ने फीता काटकर किया। कथावाचक सुरजन चैतन्य शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का बखान किया। कथा का समापन 31 मई को होगा। इसी दिन भंडारा भी होगा। इस अवसर पर एके राठौर, जग्गू यादव, उदय प्रताप, शाहवीर सिंह, मुकेश कुमार, प्रमोद कुमार, भोपाल सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें