फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान 43 डिग्री के पार, पसीने से तरबतर हुए लोग

विज्ञापन
गर्मी से बेहाल हुई युवती तो पानी खरीदकर पीने लगी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
पारा 43 डिग्री के पार, बेहाल हुए लोग
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। उमस भरी चिपचापाती गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इससे लोग बारिश होने की दुआ कर रहे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित है। इन दिनों चिपचापाती गर्मी दिन के साथ रात को भी परेशान कर रही है। इस गर्मी के आगे पंखे, कूलर भी फेल साबित हो रहे हैं। इस पर बिजली की कटौती जले पर नमक छिड़क रही है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही गर्मी अपने रंग दिखाने लगी थी। 10 बजे तक आसमान से आग बरसने लगी थी। तेज धूप की वजह से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। अब तो लोग बस जल्दी से बारिश होने की दुआ कर रहे हैं।
दोपहर की बिजली कटौती रुला रही
कायमगंज। बुधवार दोपहर 1 बजे से शाम बजे तक 3 घंटे बिजली गुल रही। इस दौरान लोगों के घरों में चल रहे इनवर्टर भी जवाब दे गए। उमस भरी गर्मी से दिन भर लोग पसीने से तरबतर रहे। शाम होने पर लोगों को धूप से तो राहत मिली मगर उमस से निजात नहीं मिल सकी। पिछले सप्ताह हुई बारिश से दो दिन तो राहत मिली इसके बाद फिर मौसम वैसा ही हो गया।
विज्ञापन

इस गर्मी में लोगों को बुखार डायरिया व अन्य बीमारियां हो रहीं हैं। सरकारी और निजी चिकित्सकों के यहां मरीज बढ़ने लगे हैं। गर्मी से परेशान लोग बारिश के इंतजार में आसमान ताक रहे हैं। जिन खेतों में धान की रोपाई हो गई है वहां पानी गर्म होने से पौध मरने लगी है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें