कमालगंज थाने में शिकायत करने पहुंचे व्यापारी।
- फोटो : FARRUKHABAD
नियमों के उल्लंघन की शिकायत लेकर व्यापारी पहुंचे थाने
कमालगंज। एसडीएम व सीओ द्वारा बनाई गई व्यवस्था के आधार पर मंगलवार को थाने के सामने वाली दुकानें खुलनी थीं। लेकिन दूसरी तरफ के कुछ दुकानदारों ने दुकानें खोल लीं। इसकी शिकायत लेकर 24 से ज्यादा व्यापारी करीब 6 बजे थाने पहुंचे। निर्धारित समय 11 के बजाय 6 बजे से पहले ही दुकानें खोल लिए जाने का भी मामला उठा।
आरोप लगाया कि कुछ लोग थोड़ा शटर खोलकर सामान बेंच रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह बाजार में निकले तो सब्जी मंडी व रेलवे तिराहे के पास खड़ी भीड़ इधर-उधर हो गई। इसके बाद 11 बजे से थाने के सामने वाले साइड की दुकानें खुलनी शुरू हो गईं। कई दुकानदार बिना मास्क के ही दुकानदारी करते रहे। कई दुकानों के बाहर भीड़ लगी रही। बाजार में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया गया।
समझदारों ने ही उड़ाईं सामाजिक दूरी की धज्जियां
कमालगंज। कोरोना वायरस से बचाव के लिए क्षेत्र पंचायत कार्यालय कर्मचारियों व ग्राम प्रधानों के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। इसके बावजूद मंगलवार को प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष टिकेंद्र सिंह, जिला प्रभारी लल्लन अग्निहोत्री, ब्लाक महामंत्री अनूप कटियार, रामनिवास वर्मा, योगेंद्र सिंह, सगीर अहमद व अन्य प्रधानों ने ब्लाक कार्यालय पहुंचकर बीडीओ राजेश बघेल, एडीओ निरंजन त्रिवेदी, सुरेश चंद्र पाल, आलोक दुबे, एपीओ कुलदीप यादव व लेखाकार एसके रावत आदि को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस दौरान सामाजिक दूरी कहीं नजर नहीं आई।