फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ के कर्मचारी बनकर व्यापारी की बाइक, दो मोबाइल व नगदी लूटी

विज्ञापन
घटना स्थल पर कासिम से पूछताछ करते सीओ। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
एआरटीओ कर्मचारी बनकर व्यापारी की बाइक लूटी
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। रोहिला क्रासिंग के पास एक बाइक पर सवार चार युवकों ने अपने को एआरटीओ कार्यालय का कर्मचारी बताकर कन्नौज के व्यापारी व उसके दोस्त से बाइक, नगदी व दो मोबाइल लूट लिए। सूचना पर मोहम्मदाबाद व नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और सीमा विवाद में उलझ गई। सीओ मोहम्मदाबाद ने घटनास्थल नवाबगंज बताया। एसओजी लूट की शिकायत करने वाले दोनों दोस्तों को पुलिस लाइन स्थित क्राइम ब्रांच के आफिस ले आई।
जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज निवासी फर्नीचर कारोबारी जुनैद उर्फ कासिम शनिवार को थाना कमालगंज के कस्बा निवासी दोस्त समीर के साथ थाना शमसाबाद के मदीना मस्जिद के पास निवासी रिश्तेदार की अंत्येष्टि में जा रहे थे। वह रोहिला क्रासिंग से आगे सौदान सिंह इंटर कालेज के पास पहुंचे। तभी एक बाइक पर सवार चार युवकों ने खुद को एआरटीओ कार्यालय का कर्मचारी बताकर रोक लिया।
विज्ञापन

जुनैद के रुकते ही चारों ने दोनों को दबोच लिया और उनसे बाइक, मोबाइल व छह सौ रुपये लूट लिए। जुनैद ने समीर के साथ मोहम्मदाबाद कोतवाली पहुंचकर कोतवाल राकेश कुमार को लूट की जानकारी दी। कोतवाल दोनों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। नवाबगंज एसओ पूनम जादौन को घटनास्थल उनके क्षेत्र का बताकर बुला लिया। यहां सीमा को लेकर विवाद होने लगा।
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम ने पहुंचकर नवाबगंज थाना क्षेत्र में घटना होने की पुष्टि की। एसओजी प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। वह दोनों दोस्तों को अपने साथ क्राइम ब्रांच के आफिस पुलिस लाइन ले आए। वहां दोनों को कई अन्य बदमाशों के फोटो दिखाए। एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि अभी जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें