फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की अनदेखी से मेरापुर के आधे गांव की चार दिन से बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मेरापुर गांव के आधे क्षेत्र में चार दिन से अंधेरा है। अधिकारियों की लापरवाही के चलते ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका है।
विज्ञापन

कायमगंज डिवीजन क्षेत्र के साहबगंज विद्युत उपकेंद्र से मेरापुर गांव को बिजली दी जाती है। तीन सितंबर को आंधी आने पर पेड़ गिरने से एचटी लाइन के करीब छह पोल टूट गए थे। इसकी जानकारी पर अफसरों ने टूटे पोलों के स्थान पर नए पोल लगा और तार बिछाकर बिजली चालू नहीं की। इससे तीन दिन तक आधे गांव की बिजली बंद रही। गांव के लोगों ने लाइनमैन से मिलकर गांव के 100 केवीए के ट्रांसफार्मर दूसरी लाइन से जुड़वा लिया और लेकिन वह भी चार दिन पहले फुंक गया। इससे आधे गांव की बिजली गुल हो गई। गांव के लोगों ने अवर अभियंता को इसकी जानकारी दी, लेकिन अनदेखी से ट्रांसफार्मर नहीं बदलवाया गया। इससे आधे गांव की बिजली बंद है। जबकि शासनादेश के अनुसार 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलना था। फुंका ट्रांसफार्मर तो उतरवा लिया गया, उसके स्थान पर नया नहीं लगवाया गया।
विज्ञापन

अवर अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने को कहा था। किस कारण नहीं बदलाया गया। यह वर्कशॉप जेई बता सकते हैं। वर्कशॉप जेई विजय शंकर ने बताया कि रविवार को शिकायत आई है। सोमवार को बदलने का आदेश कर दिया है। मंगलवार को ट्रांसफार्मर ठेकेदार से भिजवा कर बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें