फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट डॉ. योगेंद्र सिंह एक अगस्त से चिकित्सकीय अवकाश पर चले गए। उनके छुट्टी पर जाने के बाद सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी ने सभी ईएमओ को पत्र जारी कर कहा कि अब इमरजेंसी में जो भी मेडिकोलीगल संबंधी एक्सरे आएंगे, उन्हें जिला अस्पताल कन्नौज अथवा मेडिकल कालेज तिर्वा कन्नौज के स्थानांतरित किया जाए। उनके वापस आने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर चले जाने के बाद जिले के लोगों को खासी दिक्कतें बढ़ना तय है। (संवाद)